- Hindi News
- National
- अराजक तत्वों ने टंकी में कर दिया छेद पानी हो रहा बर्बाद, इधर बिना टोटी के बह रहा पानी
अराजक तत्वों ने टंकी में कर दिया छेद पानी हो रहा बर्बाद, इधर बिना टोटी के बह रहा पानी
जमनीपाली। नगर निगम के पश्चिम क्षेत्र में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। दूसरी ओर सिंचाई काॅलोनी दर्री में असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी में छेद कर दिया है। जिसके कारण दिन भर पानी बहता रहता है। अटल आवास में लगी पानी टंकी में टोटी ही नहीं लगाई गई है। जिसकी वजह से हजारों लीटर पानी रोज बह जाता है।