श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 23 को होगा समापन
पाली। शिव महिला मंडल के तत्वावधान में पुरातन शिव मंदिर के समीप श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह व पुरुषोत्तम व्रत कथा का आयोजन जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई। कथावाचक पंडित विनय मिश्रा प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6:30 तक कथा सुना रहे हैं। कथा सुनने क्षेत्र के श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कथा का समापन 23 मई को होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की सदस्य व नगरवासी जुटे हुए हैं।