पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मछली पकड़ने गए 4 लोगों पर गिरा पेड़, एक की मौत

मछली पकड़ने गए 4 लोगों पर गिरा पेड़, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैतमा| पाली थाना के ग्राम पंचायत बारीउमरांव के खट्‌टाआमा मोहल्ले में निवासरत हथबाई (65) पति पहाड़सिंह, मंगल सिंह (45) पिता चमरा सिंह व उसका बेटा धनसिंह (22) समेत 10 वर्षीय बच्ची रहोदिया बाई पिता पंचू धनवार बुधवार की दोपहर गांव के नाला में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान शाम को आंधी-तूफान आया। इससे नाला के समीप स्थित जामुन पेड़ टूटकर उन सभी लोगों के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबकर वृद्धा हथबाई की मौत हो गई। वहीं बच्ची रहोदिया बाई केे ऊपर भी डंगाल गिरा जिससे वह गंभीर हो गई। पिता मंगल समेत पुत्र धनसिंह भी घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...