भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य सोनकर दिल्ली रवाना
पाली | भारतीय जनता पार्टी के सभी राष्ट्रीय मोर्चा की एक दिवसीय कार्यसमिति की संयुक्त बैठक 17 मई को दिल्ली में आयोजित की गई है। बैठक में हाईकोर्ट बिलासपुर के अधिवक्ता व भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशिकांत सोनकर भी शामिल होंगे। मोर्चा की एकदिवसीय बैठक शामिल होने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशिकांत सोनकर दिल्ली रवाना हुए। बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन विशेष रूप से प्राप्त होगा।