जमनीपाली| दर्री के वार्ड क्रमांक-43 के कलमीडूग्गू स्थित एक मकान में अाग लग गई थी। मकान टंग्गा मनी नायर की है। घटना में लोग आग की चपेट में आने से बच गए थे। मकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। जिससे हजारों का नुकसान हुआ है। घटना का कारण शार्ट सर्किट को भी बताया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने शिकायत पर घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने आगजनी केस दर्ज किया है।