जमशेदपुर एफसी के विदेशी खिलाड़ी घर रवाना
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर
जमशेदपुर एफसी की टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ी भुवनेश्वर में क्वार्टर फाइनल में हार के बाद अपने अपने देशों को रवाना हो गए। हालांकि सभी खिलाड़ियों के साथ मई माह तक करार है। लेकिन इंडियन सुुपर लीग का सत्र समाप्त हो चुका है। इसलिए इन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। जमशेदपुर एफसी सहित अन्य टीमें सितंबर माह से इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में उतरेगी। नए सत्र में नए खिलाड़ियों का आगमन होगा और कोच की तलाश भी शुरू हो चुकी है। हालांकि नए सत्र के लिए जमशेदपुर एफसी ने कप्तान तिरी, वेलिंगटन प्रियोरी और मेमो से एक साल का करार किया है। देशी खिलाड़ियों में विकास जायरु, सुमित पासी, सुब्रत पाल, शुभाशीष रायचौधरी और जेरी का भी जमशेदपुर एफसी से करार हो चुका है। टीम के अन्य खिलाड़ियों का करार नए कोच के आने के बाद जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने करने का फैसला किया है। जमशेदपुर एफसी के भारतीय खिलाड़ी भी अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। इस साल इंडियन सुपर लीग का सत्र सितंबर माह से शुरू होने का बात कही जा रही है।
जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम चेन्नई में अभ्यास शुरू
जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम सेकेंड डिवीजन आईलीग का मैच खेलने के लिए चेन्नई पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है। चेन्नइयन एफसी रिजर्व टीम के खिलाफ जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम का मैच रविवार को है। जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चेन्नई के खिलाफ जीत मिली थी। इसलिए मुकाबला जोरादार होने की उम्मीद है। जमशेदपुर एफसी रिजर्व को बेंगलुरु में हार का सामना करना पड़ा था। जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम के खिलाड़ियों ने शुुक्रवार को अभ्यास किया। शनिवार को भी टीम का अभ्यास सत्र पहले पहल में होगा। रविवार को मैच के लिए टीम उतरेगी।