जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग 6 जून से सुपर डिवीजन के मुकाबले एक जून से
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर
जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) फुटबॉल लीग में प्रीमियर डिवीजन लीग की शुरुआत छह जून से होगी। जेएसए-सुपर डिवीजन के मुकाबले एक जून से, जेएसए - ए डिवीजन लीग के मैच चार जून शुरू किए जाएंगे। जेएसए-ए डिवीजन लीग के लिए क्वालीफाइंग मुकाबले 15 जून से आर्मरी ग्राउंड पर शुरू किया जा रहा है। प्रीमियर डिवीजन में दस, सुपर डिवीजन में दस और ए डिवीजन लीग में 24 टीमें भाग लेंगी। जेएसए फुटबॉल लीग में कुल 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुछ टीमें जीतकर आगे बढ़ेगी,खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों को रेलीगेशन का सामना करना पड़ेगा। नव नियुक्त जेएसए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जेएसए की बैठक हुई। बैठक में जेएसए के चेयरमैन जुबैर आलम और सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।
जेएसए की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
नए सत्र के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लबों को 25 अप्रैल से पांच मई तक फार्म दिए जाएंगे। कॉरपोरेट टीम के लिए आठ मई तक फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित है। प्राइवेट क्लबों के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई है। देर से जमा करने वालों के लिए अंतिम तिथि 15 मई है। लेकिन इसके लिए संबंधित क्लबों को एक हजार रुपए जुर्माना देना होगा। फार्म के लिए जेएसए कार्यकारिणी के सदस्य अरुण सिन्हा से जेआरडी में संपर्क किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण 25 अप्रैल से