पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काशीडीह हाई स्कूल आठ विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

जेएससीए स्कूल क्रिकेट लीग में शुक्रवार को काशीडीह हाई स्कूल ने लोयोला मिडिल स्कूल को आठ विकेट से हरा दिया। कॉलेज ग्राउंड पर टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोयोला मिडिल स्कूल की टीम 14.1 ओवर में 58 रनों के स्कोर पर सिमट गई। वैभव कुमार ने दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। लोयोला मिडिल स्कूल के चार खिलाड़ियों को खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला। अविनाश कुमार पांडे ने एक, अभिषेक कुमार यादव ने दो, प्रज्ज्वल कुमार सिंह ने दो और विग्नेश सिंह यादव ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। दो खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुए। जवाब में खेलते हुए काशीडीह हाई स्कूल ने सात ओवर में दो विकेट पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिव शंकर जायसवाल ने दस रन, अविनाश सिंह ने 15 रन, आदित्य कुमार ने नाबाद 4 रन, मो वसीम ने 19 गेंदों पर दो चौके की मदद से 23 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। अभिराज और राघव ने एक-एक विकेट लिया। कॉलेज ग्राउंड पर पहला मैच मारवाड़ी हाई स्कूल और राजेंद्र विद्यालय के बीच नहीं खेला जा सका। अंपायरों ने पिच को खेलने के लायक नहीं देखते हुए दोनों टीमों के कप्तानों को मैच नहीं होने की जानकारी दी। दोनों टीमों को दो-दो अंक दे दिए गए। इसके बाद दूसरे मैच में 15-15 ओवर का खेल हो सका।

आज के मैच
पहला मैच

बीएसएस चिल्ड्रेन

बनाम

विग स्कूल

दूसरा मैच

राजेंद्र विद्यालय

बनाम

शिक्षा निकेतन

खबरें और भी हैं...