रैम्सन डेवलपर्स ने आरएसबी ट्रांसमिशन को दी मात
जमशेदपुर टेल्को ग्राउंड पर चल रहे जेएससीए इंटर ऑफिस लीग क्रिकेट में शुक्रवार को रैम्सन डेवलपर्स ने आरएसबी ट्रांसमिशन को छह विकेट से हरा दिया। रैम्सन डेवलपर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 25-25 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसबी ट्रांसमिशन की टीम 113 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। विराट सिंह ने छह चौके की मदद से 51 गेंदों पर 46 रन बनाए। रैम्सन डेवलपर्स की ओर से सुरेंद्र दहिया ने 22 रन देकर दो विकेट और आसिफ मंसूरी ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। रैम्सन डेवलपर्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रेष्ठ ने 28 गेंदों पर 38 रन जड़ दिए। सुरेंद्र दहिया ने 28 रनों की पारी खेली।
जेएससीए इंटर ऑफिस लीग