पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेटरन बास्केटबॉल 22 अप्रैल को जेआरडी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 22 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स क्लब में जमशेदपुर वेटरन बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए टीम का चुनाव 16 अप्रैल को चार कप्तानों की उपस्थिति में होगा। यह जानकारी जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अविनाश कुमार ने दी। चार कप्तान तेजेंदर सिंह, राम कुमार उपाध्याय, जी शंकर राव और एनके पटेल करेंगे। खिलाड़ियों की सूची भी क्लब को दे दी गई है। हालांकि खिलाड़ियों का चुनाव लॉटरी के जरिए होगा। लॉटरी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम : नीतेश जैन, संजय कुमार साहू, विनीत कुमार सिंह, अविनाश कुमार, तेजेंदर सिंह कप्तान, एन के पटेल और संजय महानन।

बास्केटबॉल प्रीमियर लीग
खबरें और भी हैं...