पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा स्टील और गुरुदेव कंस्ट्रक्शन के बीच मैच टाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर कीनन स्टेडियम में टाटा स्टील और गुरुदेव कंस्ट्रक्शन के बीच मैच टाई पर समाप्त हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा स्टील की टीम 14 ओवर में 170 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टाटा स्टील की ओर से अंकित कुमार ने 55 रन, अमितेश ने 15, कुमार करण ने 14 और कमल कुमार सिंह ने 22 रन बनाए। गुरुदेव कंस्ट्रक्शन की ओर से यश भट्ट ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। आदित्य सिंह ने 33 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलते हुए गुरुदेव कंस्ट्रक्शन की टीम 41 ओवर में 170 रनों के स्कोर पर सिमट गई। आयुष ने 35 रन, आशुतोष पांडे ने 60 रन बनाए। टाटा स्टील की ओर से आरिफ हुसैन ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए।

इंटर ऑफिस लीग क्रिकेट
खबरें और भी हैं...