कोर्ट ने पति को पेश होने का दिया निर्देश
जमशेदपुर | बिहारशरीफ के सराई स्थित उर्दू प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक सैयद आबिद हुसैन को रांची परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ने कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। सैयद की प|ी फिरदौस जहां ने परिवार न्यायालय में पति के खिलाफ गुजारा भत्ता का एक वाद दायर किया। इसी मामले में कोर्ट ने सैयद आबिद हुसैन को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर मामले की सुनवाई एकतरफा किए जाने का निर्देश अदालत ने दिया है।