नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आज गुजरात से लाए जाएंगेे शहर
जमशेदपुर | मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो की गुजरात के गांधीनगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट समाप्त हो गई है। शनिवार को तीनों को लेकर मानगो थाना प्रभारी अरुण महथा शहर के लिए रवाना हुए। रविवार देर रात तक वे शहर पहुंचेंगे। पुलिस सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश करेगी।