पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मोबाइल छीनकर भाग रहे नाबालिग को लोको पायलट ने ट्रेन से कूदकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे नाबालिग को लोको पायलट ने ट्रेन से कूदकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बड़बिल-टाटा पैसेंजर से परिवार के साथ टाटा आ रहे लोको ड्राइवर की समझदारी से छिनतई गिरोह का एक सदस्य पुलिस की पकड़ में आ गया। घटना शुक्रवार की है।

डांगुवापोसी के लोको पायलट संतोष कुमार मार्केटिंग करने के लिए टाटा आ रहे थे। ट्रेन जुगसलाई पिगमेंट गेट के सामने ब्रिज के पास रुकी थी। स्टेशन नजदीक होने के कारण संतोष गेट पर खड़े थे और अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त थे। ट्रेन खुलते ही जुगसलाई का नाबालिग संतोष के हाथ से मोबाइल छीन कर नीचे कूद गया। संतोष भी उसके पीछे ट्रेन से कूद गए और दौड़कर पकड़ लिया। फिर जुगसलाई घोड़ा चौक के पास खड़ी पेट्रोलिंग टीम के हवाले कर दिया। पुलिस नाबालिग को जुगसलाई थाने ले आई। पूछताछ में पता चला- जुगसलाई न्यू पटनहिया कॉलोनी का रहने वाला नाबालिग छिनतई और चोर गिरोह से जुड़ा है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...