पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा मोटर्स इंटर स्कूल एथलेटिक मीट शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटा मोटर्स खेल विभाग की मेजबानी में शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में टाटा मोटर्स के लगभग 850 और 16 स्कूलों के लगभग एक हजार एथलीट मैदान पर उतर चुके हैं। पहले दिन 52 ईवेंट आयोजित किए गए। इससे पूर्व टाटा मोटर्स जमशेदपुर के हेड संपत कुमार ने उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर गुरमीत सिंह, आरके सिंह, मानस मिश्रा, रवि सिंह, बासबदत्ता जाना व एनएस कादियान आदि टाटा मोटर्स के अधिकारी, यूनियन नेता व सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...