सिमडेगा ने रांची को हराकर फाइनल में स्थान बनाया
जमशेदपुर| जेएससीए अंतर जिला एलिट ग्रुप अंडर 14 क्रिकेट के फाइनल में सिमडेगा ने स्थान बना लिया है। शनिवार को चाईबासा में खेले गए सेमीफाइनल में सिमडेगा ने रांची को 104 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। सोनू पटेल ने 73, अनुज प्रेम राजपूत ने 32 रन, इशान यडा ने 30, नमन जैन ने 19 और हिमांशु द्विवेदी ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते रांची की टीम 30 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। शिखर मोहन ने 56, एहसान जावेद ने 17, नकुल ने 11 और साकेत विश्वास ने 10 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को प सिंहभूम का मुकाबला धनबाद से होगा।