पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्वी सिंहभूम के चार खिलाड़ी राज्य वालीबॉल टीम में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|झारखंड राज्य मिनी वॉलीबॉल टीम में पूर्वी सिंहभूम के चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। बालिकाओं को वर्ग में तीन और बालकों को वर्ग में एक खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है। टीम का चयन खूंटी में आयोजित बादशाह सिंह मेमोरियल अंतर जिला मिनी वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

बालक के वर्ग में पुरुषोत्तम कुमार, (पूर्वी सिंहभूम) को और बालिकाओं के वर्ग में शिल्पी कुमारी, खुशी कुमारी एवं अमीषा राज (पूर्वी सिंहभूम) को शामिल किया गया है। प्रशिक्षक- लक्ष्मी पाण्डेय (पूर्वी सिंहभूम)।

खबरें और भी हैं...