अभिनंदन की पारी बारिश में डूबी
जमशेदपुर|अभिनंदन झा की 98 रनों की तूफानी पारी और अंकित राज की आतिशी पारी की बदौलत 18.3 ओवर में चार 197 विकेट बनाकर राजेंद्र विद्यालय चुनौती बारिश में डूब गई। बारिश शुरू होने का बाद पिच के गीला हो जाने से मैच को पूरा नहीं किया जा सका । अंतत: अंपायरों ने राजेंद्र विद्यालय के कप्तान और शिक्षा निकेतन के कप्तान को मैच नहीं पूरा होने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो-दो अंक बांट दिए गए। बारिश के कारण मैच के रूकने से पूर्व अभिनंदन ने 63 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का की मदद से 63 रन बनाए। अंकित राज ने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। शिक्षा निकेतन की ओर से आकाश कुमार सिंह और आकाश कर्माकर ने एक-एक विकेट, ओंकार साहू ने दो विकेट लिए। दोनों टीमों को 2-2 अंक दे दिए गए।