विग स्कूल ने बीएसएस चिल्ड्रेन को 6 विकेट से हराया
जमशेदपुर|जेएससीए स्कूल क्रिकेट लीग में शनिवार को विग स्कूल ने बीएसएस चिल्ड्रेन को छह विकेट से हरा दिया। टास जीतने के बाद विग स्कूल ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसएस चिल्ड्रेन स्कूल की टीम 17.4 में 110 पर ऑल आउट हो गई। सागर ने 23, अरविंद शर्मा ने 29, प्रशांत महतो ने 21 रन बनाए। बीएसएस की ओर से राहुल कुमार ने एक विकेट, आर्यन ने दो, आशीष औैर सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए विग स्कूल ने 11.2 ओवर में चार विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। निर्भय कुमार ने 15, दीपक सिंह ने 48 रन और राहुल कुमार ने 13 रन बनाए। रितिक महतो ने एक, सागर ने दो विकेट लिए।