पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आम पुदीने की चटनी के साथ लोगों ने खाए सत्तू, कहीं गीत संगीत की सजी महफिल

आम-पुदीने की चटनी के साथ लोगों ने खाए सत्तू, कहीं गीत-संगीत की सजी महफिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर मेष संक्रांति पर शहर के विभिन्न समाज ने नववर्ष का जश्न मनाया। ओड़िया समाज ने पाणा संक्रांति, भोजपुरी समाज ने सामूहिक सतुआन व काव्य गोष्ठी आयोजित की। वहीं नेपाली समाज एगते-2075 और मराठी समाज ने धूमधाम से हल्दी कुमकुम उत्सव मनाया।

न्यू केबुल टाउन में मना सतुआन: संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के तत्वावधान में शनिवार को सतुआन मनाया गया। न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन में विभिन्न क्षेत्रों से आए भोजपुरी भाषा-भाषियों ने सामूहिक रूप से सत्तू, आम, पुदीने की चटनी, गुड़, प्याज, हरी मिर्च और आम का अचार एक दूसरे को खिलाकर सतुआन मनाया।

गोलमुरी में नेपाली सेवा समिति ने मनाया नववर्ष
नेपाली सेवा समिति के सदस्यों ने गोलमुरी स्थित कार्यालय परिसर में केक काटकर शनिवार को नेपाली नववर्ष मनाया। सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।

नववर्ष पर गणेश जी का हुआ पंचामृत व पंचगव्य से अभिषेक
बिष्टुपुर, मद्रासी सम्मेलनी में तमिल नववर्ष मना। कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। सर्वप्रथम महान्यास हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत, पंचगव्य से अभिषेक किया गया।

हरहरगुट्टू में बदला गया निशान साहिब का चोला
वैसाखी सह खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर शनिवार को हरहरगुट्टू गुरुद्वारा सुखसागर में श्री निशान साहिब का चोला (वस्त्र) बदला गया। प्रधान भूपेंद्र सिंह, सचिव अमरजीत सिंह, र‌णवीर सिंह, रौनक सिंह, बंटी सिंह, कमलजीत कौर, हरविंदर कौर समेत स्थानीय लोग अरदास में शामिल हुए।

भोजपुरी नवचेतना मंच, टेल्को
भोजपुरी नवचेतना मंच ने टेल्को स्थित गोपेश्वर पार्क में सतुआन मिलन समारोह का आयोजन किया। मंच के सदस्यों ने जौ, चने का सत्तू, गुड़ और आम की चटनी का स्वाद चखा। मौके पर निशांत मिश्रा, अप्पू तिवारी व अंकित आनंद आदि मौजूद थे।

सतुआन पर काव्य गोष्ठी हुई
भोजपुरी जन जागरण अभियान की ओर से शनिवार को प्रताप कल्याण केंद्र सभागार, छोटा गोविंदपुर में काव्य गोष्ठी सह सामूहिक सतुआन का आयोजन किया गया।

साकची में कवि सम्मेलन
उत्कल एसोसिएशन, साकची में पणा संक्रांति सह ओड़िया नव वर्ष मनाया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. सत्यप्रिय मलिक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...