पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • रैंप पर आदिवासी बालाओं ने बिखेरा जलवा बीर बाहा हांसदा को बेस्ट नायिका का अवॉर्ड

रैंप पर आदिवासी बालाओं ने बिखेरा जलवा बीर बाहा हांसदा को बेस्ट नायिका का अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिस इंडिया इंडिजिनस सावित्री टूडु।

जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 9वीं संताली व क्षेत्रीय फिल्म फेस्टिवल का समापन हुआ। ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में झारखंड सिने अवार्ड की घोषणा हुई। ओवियन मूवीज के बैनर तले बनी संताली फिल्म फूलमनी व आैर मोबाइल जुग बेटा याना ने आइसफा सिने अवार्ड में बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर व एक्ट्रेस का पुरस्कार क्रमश: लखन सोरेन व बीरबाहा हांसदा को मिला। दशरथ हांसदा को वहीं बेस्ट डायरेक्टर के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत ओलगरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से सिने अवार्ड समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो दिगंबर हांसदा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक लक्ष्मण टुडू, महात्मा टुडू, नवीन चंद्र, सीआर माझी व अन्य मौजूद थे। इस दौरान दिगंबर हांसदा ने कहा कि वर्तमान समय में सिनेमा समाज का आइना है। आदिवासी समाज को समृद्व और विकसित बनाने में सिनेमा अहम योगदान दे रहा है। संताली भाषा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज संताली भाषा केवल क्षेत्रीय भाषा ही नहीं है, बल्कि यह आठवीं अनुसूची में भी शामिल कर ली गई है। अब यह आधुनिक भारतीय भाषा बन गई है। जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसे और विकसित बनाने के लिए हमें अपनी संस्कृति को गहराई से समझने की आवश्यकता है।

प्राे. दिगंबर हांसदा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
मॉडर्न व ट्रेडिशनल आउटफिट में आदिवासी बालाओं ने रैंप पर कैटवाक कर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। फाइनल राउंड में मिस इंडिया इंडिजिनस ब्यूटी कांटेस्ट -2018 में ओड़िशा, बंगाल व झारखंड के 22 मॉडलों ने भाग लिया। इस कांटेस्ट का आयोजन दूसरी बार किया गया।

प्राे. दिगंबर हांसदा

क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में : बेस्ट फीचर फिल्म-मोबाइल जुग बेटा याना बेस्ट डायरेक्टर- राजेश बानरा (मोबाइल जुग बेटायाना) बेस्ट एक्टर- तापेश्वर नायक(माटी कर लाल) बेस्ट एक्ट्रेस- लक्ष्मी हेंब्रम(मोबाइल जुग बेटा याना)

लखन सोरेन व बीर बाहा हांसदा

आदिवासी बालाओं ने किया कैटवॉक
विजेता को ताज पहनाते रमेश।

इन्हें मेला बेस्ट का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- फूलमुनी, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- दशरथ हांसदा(फूलमुनी), बेस्ट एक्टर- लखन सोरेन (बुरू कोचा कुड़ी) बेस्ट एक्ट्रेस - बीर बाहा हांसदा(फूलमुनी) बेस्ट कैमरा मैन- राजा मिश्रा(बुरू कोचा कुड़ी)बेस्ट एडिटर- संजीव द्विवेदी(आमाअ दुलाड़ रिञ झलियेना) बेस्ट गीतकार- फूरमाल बेसरा(मिलोन माला) बेस्ट स्टोरी- सत्या नारायण सिंह(फूलमुनी) बेस्ट विलेन- लखीकांत हेंब्रम(आंगीर इदि इञ में) बेस्ट कैरेक्टर एक्टर- नाय पारोम दुलाड़िया बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस- गंगारानी थापा(नाय पारोम दुलाड़िया) बेस्ट सिंगर(मेल)- जदूनाथ सोरेन (जुलू: सेंगेल) बेस्ट सिंगर(फिमेल)- रूपाली(फूलमुनी) बेस्ट मेकअप मैन- शिशिर(आमाअ दुलाड़ रिञ झलियेना) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- मार्शल हांसदा(फूलमुनी) बेस्ट डांस डायरेक्टर- रिंकू(आमाअ दुलाड़ रिञ झलियेना) बेस्ट म्यूजिक- चंदन बास्के(बुरू कोचा कुड़ी) बेस्ट कॉमेडियन- हरिपोदो हांसदा (बुरू कोचा कुड़ी)

खबरें और भी हैं...