पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी बिपिन आडेसरा को मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बिष्टुपुर गोपाल मैदान में वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले पांच मई से रामकथा का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। कथा को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें आयोजनकर्ता दर्शना टोंक व दीपक टोंक, अध्यक्ष बिपिन आडेसरा, उपाध्यक्ष दीपक टोंक, सचिव गुणवंत पारिख के अलावा रवीन टोंक, सुभाष चौहान, अरुण आडेसरा, कौशिक पारिख, महेंद्र वसानी, प्रबीर पटेल, प्रह्लाद ठक्कर, संजय शाह को शामिल किया गया। सर्वसम्मति से भंडारा व अवासीय की जिम्मेदारी कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज की टीम को सौंपी गई। कथा के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बिपिन आडेसरा को सौंपी गई।

खबरें और भी हैं...