गणेश-कार्तिक मंदिर में स्थापना दिवस 19 को
जमशेदपुर| टेल्को खड़ंगाझार स्थित गणेश कार्तिक मंदिर में श्री शिर्डी साईं बाबा का नौवां स्थापना दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 6.30 बजे काकड़ आरती के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह आठ बजे मंगला अभिषेकम, नौ बजे श्री साईं स्त्रोत सहस्त्र नामावली, 10 से 11.30 शिर्डी तक साईं भजन, 11.45 बजे मध्याह्न आरती और अपराह्न 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, शाम 5.30 बजे से बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। छह बजे धूप आरती के बाद शाम सात बजे से साईं भजन का आनंद श्रद्धालु उठाएंगे। अनुष्ठान की तैयारी में कमेटी अध्यक्ष वीएस जम्मूनाथन, शत्रुघ्न प्रसाद आदि जुटे हैं।