मैथिली बोलने के लिए प्रोत्साहित करें : डॉ. अशोक
जमशेदपुर| कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. अशोक अविचल ने कहा कि मिथिला भाषा को द्वितीय राजभाषा में शामिल कर लिया गया है। एेसे में अब हमें भी नई पीढ़ी को मैथिली बोलने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। वे अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित जुड़ शीतल कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान परिषद के सभी सदस्यों के बीच संगोष्ठी हुई। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर लोगों ने मिथिला के पारंपरिक पकवान का आनंद लिया। कार्यक्रम में आरके चौधरी, प्रमोद झा, परमानंद झा, पंकज झा, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।