झारखंड चंद्रवंशी सभा के अध्यक्ष का चुनाव छह को
जमशेदपुर| आठ अप्रैल को काशीडीह में वार्षिक आमसभा में चुने गये निर्वाचन पदाधिकारी आरएनके सिंह व निर्वाचन पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद के अस्वस्थ होने व चुनाव कराने में असमर्थता जताने के बाद रविवार को काशीडीह स्थित चंद्रवंशी भवन में आपात आमसभा हुई। इसमें अध्यक्ष पद का चुनाव छह मई को कराने की घोषणा की गई। वहीं, सर्वसम्मति से निर्वाचन पदाधिकारी संजय प्रसाद व निर्वाचन पर्यवेक्षक सुनील कुमार वर्मा को चुना गया। आमसभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष शिव मूरत सिंह व संचालन कार्यकारी सचिव राजकुमार चंद्रवंशी ने की। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी व निर्वाचन पर्यवेक्षक ने चुनाव समिति का गठन किया। इसमें रानीकूदर निवासी अशोक सिंह, एग्रिको निवासी विश्वनाथ सिंह, गोविंदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद को शामिल किया गया। बैठक में अमरनाथ सिंह, घनश्याम प्रसाद, संतोष चंद्रवंशी, विनोद प्रसाद, एसएन सिंह आदि उपस्थित थे।