पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची : शिविर में 70 लोगों के घुटनों की हुई जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| साकची गुरुद्वारा प्रांगण में सोमवार से तीन दिवसीय घुटनों के दर्द का नि:शुल्क जांच शिविर शुरू हुआ। पहले दिन 70 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। दिल्ली के डॉ. मोहित सेट्ठी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने जर्मन टेक्नोलॉजी से मरीजों की जांच की। आत्माराम स्मारक धर्मार्थ भवन के सौजन्य एवं साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से 18 अप्रैल तक शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर तख्त पटना साहेब के वरीय उपाध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, सीजीपीसी प्रधान के उम्मीदवार गुरमुख सिंह मुखे, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी सुखजीत कौर, चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर, बलबीर कौर, रवींदर कौर का प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने गुरुद्वारा कमेटी की ओर से स्वागत किया। इसके सफल आयोजन में दलबीर सिंह, अजीत सिंह गंभीर, इंदरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक गिल, पप्पी बाबा, सुखदेवसिंह, हरजीत सिंह, जसबीर सिंह आदि योगदान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...