बाबा का सजा दरबार, भजन सुन देररात तक झूमे भक्त
चढवा दे बाबा श्याम निशान तेरो चढवा दे...,अपने दिल का हाल सुनावन आयां हां, म्हें तो म्हारा श्याम ने रिझावन आया हां..., सांवरिया बैठों हैं जो लेना है सो मांग लें..., सांसों में मेरे श्याम समायो दिल में खाटू धाम..., ये काले रंग वाले सांवरे इतना तो बता दे..., आदि बाबा श्याम के भजनों पर शुक्रवार की रात बिष्टुपुर राजस्थान भवन में देर रात तक भक्त झूमते रहे। मौका था श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 70वें मासिक श्याम महोत्सव का। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर रात 1.30 बजे तक चला। इस दौरान स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल, नीरज जालान, सोमी कुमारी और अनीस गाडोदिया ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित रामजी पारिख ने विधिवत रूप से पूजा कराई और भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा। इनका रहा योगदान : बिहारी लाल व विश्वनाथ शर्मा, अध्यक्ष राजेश पसारी, गगन रूस्तोगी, बिहारी लाल, विश्वनाथ शर्मा, महेश सिंघानिया, मुरारी अग्रवाल, मनोज पलसानिया, मेघा सिंघानिया, मिट्ठू अग्रवाल, प्रवीण भालोटिया, आयुष पसारी, आलोक, लाला जोशी सहित अन्य गणमान्य।
राजस्थान भवन में झूमते श्रद्धालु।