साकची गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ शुरू
जमशेदपुर| खालसा पंथ का सृजना दिवस (स्थापना दिवस) बैशाखी को यादगार बनाने के लिए साकची गुरुद्वारा स्थित श्री गुरु तेग बहादुर मेमोरियल सभागार में शुक्रवार को संस्था सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा श्री अखंड पाठ रखा गया। इसका भोग रविवार की सुबह 10 बजे पड़ेगा। प्रधान सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि रविवार को भोग उपरांत कीर्तन एवं कवि दरबार सजेगा।