ऑर्गेनाइजेशन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर| ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की महानगर कमेटी की ओर से शुक्रवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड के शताब्दी वर्ष पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के प्रदेश सचिव समर महतो ने कैंडल जलाकर जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए शहीदों को याद किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सोहन महतो सहित रिंकी बंसियार, डोमन महतो, अजय कुमार राय, हरिपद पाल, रामदास टुडू, संदीप पात्रा, प्रदीप जाधव, खुशबू कुमारी, सोनी सेन गुप्ता, संगीता कुमारी, रूपा कुमारी आदि मौजूद थीं।