सीजीपीसी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करें : एसडीओ
जमशेदपुर| सीजीपीसी चुनाव विवाद को सुलझाने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। एसडीओ माधवी मिश्रा ने प्रक्रिया शुरू करने को कहा। आदेश के आलोक में सीजीपीसी की ओर से कहा गया है कि 15 अप्रैल को चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। कन्वेनर का चुनाव प्रशासन की देखरेख में कराया जाएगा।