आज पाहुल व ककार की महत्ता बताएंगे मतेवाल
जमशेदपुर| बारीडीह गुरुद्वारा साहिब श्री गुरुनानक सभा में शनिवार को बैशाखी के मौके पर सिख संगत को ज्ञानी जसवीर सिंह मतेवाल की पाहुल (अमृत) एवं पांच ककार, केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंधा का महत्व बताएंगे। प्रधान जसपाल सिंह एवं महासचिव जसवंत सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ का भोग पड़ेगा।