बर्मामाइंस : यज्ञ में आहुति देने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जमशेदपुर| पंच परमेश्वर यज्ञ समिति की ओर से बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन हवन व पूर्णाहुति हुई। इस दौरान यज्ञ में आहुति देने के लिए श्रद्धालुओंं की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12.30 बजे से श्रद्धालुओ के बीच भोग वितरण किया गया। वहीं, संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।