भामाशाह जयंती पर रक्तदान शिविर 22 को
जमशेदपुर| अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की ओर से भामाशाह की जयंती पर 22 अप्रैल को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन गोलमुरी स्थित गणीनाथ सेवा संस्थान प्रेक्षागृह में होगा। यह निर्णय शुक्रवार को साकची सब्जी मंडी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक का संचालन शशिकांत ने किया।