पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाबा साहेब आंबेडकर को किया नमन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाबा साहेब आंबेडकर को किया नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर समरस्ता दिवस मनाते हुए गांधी आश्रम में समरसता भोज का आयोजन किया। इससे पूर्व आश्रम स्थित भवन में युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अांबेडकर की जीवनी पर संगोष्टी आयोजित की गई। बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी मंचस्थ अतिथितियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्य्क्ष दिनेश कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पूर्वी विधानसभा के विधायक सह मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, हलधर नारायण शाह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...