पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • निर्धारित समय में पहली से 12वीं कक्षा तक का बजट तैयार करें : जिला शिक्षा पदाधिकाारी

निर्धारित समय में पहली से 12वीं कक्षा तक का बजट तैयार करें : जिला शिक्षा पदाधिकाारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश के आलोक में शिक्षा विभाग ने बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार पहली कक्षा से 12वीं तक का बजट एक साथ तैयार होगा। वह भी सर्व शिक्षा अभियान की जगह समग्र शिक्षा अभियान के तहत तैयार होगा। जेईपीसी की निदेशक विप्रा भाल ने सभी जिलों को 21 अप्रैल तक बजट बनाकर राज्य को भेजने को कहा है, ताकि समय रहते विभाग बजट तैयार कर केंद्र को भेज सके। इसलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजकुमार प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय में परियोजना कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे बजट तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब पहली से 12वीं तक का बजट एक साथ तैयार होगा। ऐसे में समग्र बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय में बजट तैयार करें। बजट निर्धारण को लेकर 17 अप्रैल को सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। क्योंकि इसमें उनका सहयोग सबसे जरूरी है। बैठक में एडीपीओ पंकज कुमार, एई शकील गनी, अखिलेश कुमार, मिथिलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहली बार तैयार होगा एक साथ बजट
खबरें और भी हैं...