पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पानी सबसे बड़ी समस्या, हाई स्कूल में 200 बच्चों के लिए सिर्फ दो शिक्षक

पानी सबसे बड़ी समस्या, हाई स्कूल में 200 बच्चों के लिए सिर्फ दो शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के एमबीए की छात्राओं ने शुक्रवार को सांसद विद्युतवरण महतो द्वारा गोद लिए गए पटमदा के आदर्श ग्राम बांगुरदा का शैक्षणिक सर्वे किया। इस क्रम में छात्राएं वहां की मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुईं। इसमें ग्रामीणों ने छात्राओं का सहयोग किया।

सर्वे में पानी की कमी गांव के सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आई। ग्रामीणों ने कहा- सरकार व सांसद लगातार पानी पहुंचाने की बात करते हैं, लेकिन अभी तक यह धरातल पर नहीं पहुंचा है। पानी की कमी की वजह से गांव में बने शौचालय भी अनुपयोगी हैं और अधिकतर लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने छात्राओं से कहा कि यहां रहने वाले अधिकत लोग किसान हैं और इस समय टमाटर की पैदावार अधिक हो रही है, लेकिन आलम यह है कि इसे कोई खरीदने वाला नहीं है। वहीं, प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। अगर यहां कोल्ड स्टोर बन जाए तो उनकी फसल सुरक्षित रखी जा सकेगी और नुकसान कम होगा। सर्वे में मुख्य रूप से कृपा सिंधु महतो, संदीप मिश्र, अश्विनी सिंह, नागेंद्रनाथ गोप आदि शामिल थे। मौके पर एमबीए विभाग की सभी शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

बांगुरदा का शैक्षणिक सर्वे करने पहुंचीं वीमेंस कॉलेज की छात्राएं।

खबरें और भी हैं...