पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • साक्षात्कार के बाद कंपनी ने कॉलेज के 200 विद्यार्थियों को दिया जॉब ऑफर

साक्षात्कार के बाद कंपनी ने कॉलेज के 200 विद्यार्थियों को दिया जॉब ऑफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में रोजगार मेला के अंतिम दिन तकरीबन 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित साक्षात्कार के बाद दो सौ विद्यार्थियों का चयन हुआ। मेले में 15 कंपनियाें ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विक्रम शर्मा ने कहा- मेले में झारखंड के काॅलेजों के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित की गई थी। मेरीलैंड इंजीनयिरिंग कॉलेज, बी ए इंजीनियरिंग कॉलेज, अलकबीर पॉलीटेक्नीक, आरआईटी कोडरमा, एक्सआईपीटी रांची, आरटीसी ओरमांझी, वीआईटी वेल्लौर, यूसीईटी हजारीबाग, इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका, झारखंड राय यूनिवर्सिटी, बीआईटीटी रांची, डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज डालटनगंज, बीआईटी मेसरा, चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज, बीआईटी देवघर व भुवनेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 1000 विद्यार्थियों ने इस रोजगार मेले में शिरकत के लिए पंजीयन कराया था। संस्थान के निदेशक प्रो.(डाॅ.) एमपी सिंह ने धन्यवाद दिया। मौके पर डाॅ. विक्रम शर्मा, प्रो. सादिक नईम, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. अतुल कुमार, प्रो. अभिलाष घोष मौज्ूद थे।

आरवीएस कॉलेज में रोजगार मेले में शामिल छात्र।

खबरें और भी हैं...