पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 16 अप्रैल के बाद तय होगा जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल का नाम

16 अप्रैल के बाद तय होगा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल का नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज के नए प्रिंसिपल के नाम की घोषणा होने में अभी समय लगेगा। इसकी मुख्य वजह अगले तीन दिनों तक विश्वविद्यालय का बंद होना है। जानकारी के अनुसार, कॉलेज के शिक्षकों की सीनियरिटी तय होने के बाद शुक्रवार को प्रिंसिपल के नाम पर मुहर लगनी थी, लेकिन कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती के रांची राजभवन चले जाने की वजह से यह नहीं हो सका। अब विश्वविद्यालय 17 अप्रैल को खुलेगा। इसके बाद प्रिंसिपल का नाम तय होगा। छात्रों के विरोध को देखते हुए केयू कॉलेज के ही किसी सीनियर शिक्षक को यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। केयू द्वारा निर्धारित वरीयता क्रम में डॉ एनआर चक्रवर्ती पहले नंबर पर हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है। हालांकि केयू कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति पर भी सोच रहा है। को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रिंसिपल नियुक्ति में हो रही देरी पर कॉलेज छात्र संघ ने सवाल उठाया है। करीब 13 दिनों से प्रिंसिपल का पद रिक्त है।

खबरें और भी हैं...