पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • घंटी आधारित शिक्षकों से सुधर रहा शैक्षणिक माहौल, जल्द होंगी और नियुक्तियां : वीसी

घंटी आधारित शिक्षकों से सुधर रहा शैक्षणिक माहौल, जल्द होंगी और नियुक्तियां : वीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं। इस दौरान कोल्हान विवि में शिक्षकों की कमी समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से दोनों के बीच चर्चा हुई। कुलपति की ओर से बताया गया कि वर्तमान में घंटी आधारित शिक्षकों के माध्यम से विवि व अंगीभूत काॅलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार किया जा रहा है। वहीं, जल्द ही खाली पड़े पदों पर दूसरी सूची प्रकाशित कर घंटी आधारित और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कई और बदलाव भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुलपति ने 21 अप्रैल को जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में कोल्हान विवि व ब्रह्मकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस दौरान राज्यपाल ने विवि की ओर से दिया आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में आने की बात कही।

खबरें और भी हैं...