गोपाल मैदान में बैशाखी नाइट 21 को
जमशेदपुर सेवादार जत्था की ओर से 21 अप्रैल को बैशाखी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बिष्टुपुर गोपाल मैदान में कार्यक्रम होगा। इसकी शुरुआत शाम छह बजे होगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। यह जानकारी सेवादार इंद्रजीत सिंह ने दी।