अटल टिकरिंग लैब का उदघाटन आज
जमशेदपुर जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराम अंबेडकर जयंती पर अटल टिकरिंग लैब और दूसरे तल्ले पर नए भवनों का भी उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे होगा। टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट आनंद सेन मुख्य अतिथि होंगे। स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट स्कूल के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।