निकाय चुनाव की वजह से 16 को बंद रहेंगे काेल्हान विश्वविद्यालय व कॉलेज
जमशेदपुर कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) सहित अंगीभूत कॉलेजों में अगले तीन दिनों तक अवकाश रहेगा। केयू और सभी कॉलेज 14 से 16 अप्रैल तक बंद रहेंगे। निर्वाचन के अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम, चाईबासा नगर परिषद तथा सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में 16 अप्रैल को मतदान होगा। इस कारण 16 अप्रैल को विवि व कॉलेजों में अवकाश रहेगा। वहीं शनिवार को विवि की ओर से पूर्व से ही अवकाश घोषित है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है।