सुपर कप : बेंगलुरू एफसी सेफा में
जमशेदपुर जमशेदपुर। सुपर कप में बेंगलुरू एफसी ने नेरोका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में कप्तान सुनील क्षेत्री ने की तिकड़ी की बदौलत मैच बेंगलुरू ने जीता। मैच का पहले गोल खेल के 12वें मिनट में सुनील क्षेत्री ने किया। इसके बाद मध्यांतर के समय इंजुरी टाइम में नेरोका ने गोल दागकर 1-1 से बराबरी कर ली। मध्यांतर के बाद खेल के 55वें मिनट में सुनील क्षेत्री ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। मैच का अंतिम गोल क्षेत्री ने खेल के 94वें मिनट में किया। सेमीफाइनल में बेंगलुरू का मुकाबला 17 अप्रैल को मोहन बागान से होगा।