पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेल्को में दो दिवसीय खेलकूद आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद की शुरुआत शनिवार से होगी। सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम टेल्को में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड, संपत कुमार खेलकूद का उद्धाटन करेंगे। दो दिवसीय खेलकूद के दौरान ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्धाओं आयोजित की जाएंगी। इसमें शिक्षा प्रसार केंद्र से जुड़े स्कूलों को साथ साथ टेल्को क्षेत्र के स्कूलों एलएफएस, हिल टॉप, गुलमोहर हाई स्कूल, चिन्मया विद्यालय, वैली व्यू स्कूल, विवेक विद्यालय, गुरु गोविंद विद्यालय, लक्ष्मीनगर हाई स्कूल, एबीएमपी राहरगोड़ा समेत कई और स्कूलों को बच्चे भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...