पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीकाकरण मामले में हम टोटली कंफ्यूज्ड हैं: मिश्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर । स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. सुमंत मिश्रा ने कहा, पलामू में चार बच्चों की मौत पर हम कंफ्यूज्ड हैं। डॉ. मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें एएनएम को निलंबित किए जाने की जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा कि क्यों निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन एवं चिकित्सा पदाधिकारी को शो-कॉज किया गया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कोल्ड चेन पूरी तरह से मेंटेन किया गया है। एक खुले वैक्सीन को तय गाइडलाइन के तहत चार घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, मगर झारखंड में इसकी अवधि तीन घंटे ही है। इसके आधार पर ही चेक लिस्ट को तैयार होती है। दवा बाहर से आने से लेकर टीकाकरण तक कई कठोर रूल्स का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर से वैक्सीन देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र व राज्य से आई टीम ने लोइंगा गांव का किया दौरा
मेदिनीनगर | केंद्र व राज्य से आई टीम ने लोइंगा गांव का दौरा किया। टीम ने स्थानीय स्तर पर घटना का जायजा लिया। लोइंगा गांव से लौटकर डॉ. अजीत कुमार ने एएनएम पूर्णिमा पांडेय, सेविका पूनम देवी, सहिया बेबी तथा सावित्री देवी से अलग-अलग पूछताछ की। स्वास्थ्य विभाग पलामू द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नियमित संचालन के लिए रेणु देवी तथा स्वास्थ्य प्रशिक्षक गोविंद मिश्रा की प्रतिनियुक्ति की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लोइंगा उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। डॉक्टरों ने कहा, बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु दो तरह के रोग तथा तीन तरह का टीका लगाया जाता है। सूई से बीसीजी, डीपीटी, एचटीपी टीका दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...