सेंदरा को हम महापर्व के रूप में मनाएंगे : दशमत
सेंदरा पर्व को लेकर दलमा बुरू सेंदरा समिति और दलमा वन प्राणी क्षेत्र के पदाधिकारी की बैठक दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम की अध्यक्षता में उनके गदड़ा आवास पर हुई। इस दौरान सेंदरा समिति एवं स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि तोरोप परगना दशमत हांसदा ने कहा कि सेंदरा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। हम इसे महापर्व के रूप में मनाएंगे।
बैठक में उपस्थित दलमा राजा व अन्य।
आपत्तिजनक हथियार लेकर न आएं : डीएफओ
डीएफओ चंद्रमाली प्रसाद हांसदा ने सेंदरा समिति को आश्वासन दिया है कि विभाग आदिवासियों की परंपराओं का सम्मान करता है। कोई भी सदस्य आपत्तिजनक हथियार जाल, फांस, बंदूक लेकर न आए, ताकि सेंदरा पर्व को शांतिपूर्वक सफल बनाया जा सके। यह भी ध्यान रहे कि वन्य प्राणियों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे।