इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने कपड़े दिए
जमशेदपुर| इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शनिवार को सीएच एरिया स्थित लॉ ग्रेविटी का दौरा किया। यहां क्लब की सदस्यों ने पुराने कपड़े दिए। लॉ ग्रेविटी संस्था पुराने कपड़ों को डिजाइन कर पहनने लायक बनाकर गरीबों में वितरित करती है। मौके पर अालोकानंदा बख्शी, मंजू सिंह, रंजीता आदि मौजूद थीं।