जमशेदपुर| पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शनिवार को बारीडीह स्थित कैंप कार्यालय में मोइरंग दिवस मनाया। इस अवसर पर आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के पराक्रम को याद किया गया। वरुण कुमार ने कहा कि विश्व के इतिहास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व अनुकरणीय है।