चलाे बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...
जमशेदपुर| बर्मामाइंस टिंबर मर्चेट एसाेसिएशन द्वारा टीआेपी के पास शनिवार काे माता के जागरण का आयाेजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णा मूर्ति एंड पार्टी द्वारा भजनाें की प्रस्तुति दी गई। चलाे बुलावा आया है, माता ने बुलाया है गीत गाकर भक्ताें ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। कमेटी के संरक्षक अाेमप्रकाश जग्गी व दिनेश कुमार ने ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, कमलेश सिंह, थाना प्रभारी प्रमाेद कुमार सिन्हा काे माता की चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया।