बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में किया भोग ग्रहण
जमशेदपुर| बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को महाभंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह, बबुआ सिंह व राकेश साहू आदि ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।